सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुनिया के आईने में – एक शायर 🌙🖤


हर दिल की दास्ताँ हर शख्स को दिखानी नहीं, कुछ जज़्बात ऐसे हैं जो बयान की जानी नहीं। मत बनो वो दस्तावेज़, जिसे सब पढ़ जाएँ, जहालत के दौर में हर पन्ना फाड़ जाएँ। जब फ़ायदों की फ़सल थी, हर कोई साथ था, काम खत्म होते ही, सब चेहरे बदल गए। मोहब्बत को तौलते हैं वो बंदे ज़माने वाले, नफ़ा-नुक़सान की नज़र से देखते हैं खामोश क़िस्से। ज़ख़्म वही देते हैं, जो हँस के थाम लेते हैं हाथ, मोहब्बत की क़ीमत कभी नहीं समझ पाते साथ। रिश्तों की दुकान लगी है, इंसानियत कहीं खो गई, सुकून की तलाश में, खुद से दूर हो गया । चुप्पी को सँवारो अपनी सबसे बड़ी ताक़त बना, हर शोर में छुपा है कोई ग़म, कोई कहानी अधूरी। खुली किताब न बनो, हर किसी के लिए यहाँ, इस अंधेरे सफ़र में, सिर्फ़ वो जलते हैं जो समझें।
— ✍️ आशुतोष पाणिग्राही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उम्मीदों की शाम

उम्मीदों की शाम **************** सोमवार की शाम कुछ थकी-थकी सी है, रात की चादर में सिमटी हुई सी है, दिनभर की दौड़ में उलझे हुए हैं हम, पर उम्मीदों की लौ अब भी जली हुई सी है। शहर की रौशनी में हल्की खामोशी है, दिल में कहीं थोड़ी सी बेकरारी सी है, सपने जो सुबह के संग देखे थे हमने, वो अब भी निगाहों में जागी हुई सी है। शाम की ठंडक में सुकून थोड़ा है, कल की सुबह का ख्याल अभी ज़िंदा है, सोचते हैं कि थकान मिटा लें आज की, क्योंकि हर दिन के साथ एक नया सपना है। शुभ संध्या #शुभ_संध्या #GoodEvening

राजा नल: आधुनिक राजनीति में धोखे और पुनरुत्थान की कहानी

  महाभारत के विशाल और प्राचीन महाकाव्य में, एक कम-ज्ञात कहानी मौजूद है जो आधुनिक भारत के राजनीतिक परिदृश्य से काफी मिलती जुलती है। यह राजा नल की कहानी है, जो अपने ज्ञान और न्यायपूर्ण शासन के लिए प्रसिद्ध शासक थे, जिनकी छल और मोक्ष की यात्रा समकालीन राजनीति पर एक मार्मिक प्रतिबिंब प्रस्तुत करती है। राजा नल को अपने भाई, पुष्कर के रूप में एक विकट चुनौती का सामना करना पड़ा, जिसके मन में सिंहासन की गहरी इच्छा थी। पुष्कर ने चालाकी से नल को पासे के खेल में चुनौती दी, एक ऐसी प्रतियोगिता जो राज्य के भाग्य का निर्धारण करेगी। खेल की अनुचितता के बावजूद, नल ने अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए चुनौती स्वीकार कर ली। आधुनिक राजनीति की तरह, पासे का खेल भी छल और चालाकी से भरा हुआ था। बेईमान रणनीति की सहायता से, पुष्कर विजयी हुआ, उसने नल से उसका राज्य, धन और यहाँ तक कि उसकी प्यारी पत्नी, रानी दमयंती भी छीन ली। बेसहारा और अकेला छोड़ दिया गया, नल जंगलों में भटकता रहा, अपने नुकसान से जूझता रहा और अपने अगले कदमों पर विचार करता रहा। अपने सबसे बुरे समय में, नल का असली चरित्र चमक उठा। अपनी पीड़ा के बावजूद...

शिव जी: आदियोगी, अंतर्यामी, अनंत शक्तिशाली

हमारे संसार में एक ऐसे देवता हैं , जिनका नाम सुनते ही मन और आत्मा में शांति का आभास होता है - भगवान शिव। अवश्य रूप से , शिव जी हमारे साकार और निराकार जगत के परम शक्तिमान हैं। भगवान शिव , त्रिकलाध्यक्ष , आदि देव , भूतनाथ , भूतेश , रुद्र - ये सभी नाम एक ऐसे देवता के हैं जिन्होंने सृष्टि की रचना के लिए अपना शक्तिशाली रूप धारण किया।   इस ब्लॉग में , हम इस अद्वितीय और प्रिय देवता की महिमा को जानेंगे , उनके किस्से सुनेंगे , उनके विभिन्न नामों को समझेंगे , उनके पूजन स्थलों का विवेचन करेंगे , उनके अवतारों की चर्चा करेंगे और उनके महत्वपूर्ण स्थलों को समझेंगे। शिव  जी  की कहानी और उनके नामों का विवरण: भगवान शिव की कहानी अत्यंत रोमांचक और रहस्यमयी है। वे अनंत और अच्युत हैं, जो सृष्टि का पालन-पोषण करने का धर्म निभाते हैं। शिव ने गंगा को अपने जटाओं में समेटा ताकि धरती पर उसका आविर्भाव हो सके। इस रूप में, शिव ने धरती पर वास किया और अपने भक्तों की रक्षा की।  संसार में उनके अनगिनत  नाम हैं।...